{"_id":"69dfd565b95629268908efba","slug":"increase-in-online-ticket-booking-for-tourist-destinations-narnol-news-c-196-1-nnl1005-138635-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पर्यटन स्थलों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पर्यटन स्थलों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर लोगों ने पसंदीदा पर्यटन स्थलों के लिए टिकट बुकिंग करवाना शुरु कर दिया है। इस कारण ऑनलाइन टिकट बुकिंग में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और ऑनलाइन टिकट की बुकिंग में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। अभी तक हुई बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकट मई मध्य से जून मध्य के बीच की अवधी की है।
वहीं गर्मियों की छुट्टी के दौरान सबसे ज्यादा बुकिंग वैष्णो धाम, शिमला, देहरादून व हरिद्वार के लिए की गई है। रेलवे पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि गर्मियों के दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बढ़ोतरी होती है और मई माह में सबसे ज्यादा टिकट बुकिंग देखने को मिलेगी।
वहीं दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के प्रधान गणेश शर्मा ने रेलवे प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कुछ गर्मियों के दौरान कुछ विशेष ट्रेन का संचालन नारनौल से किया जाए। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकें।