फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Income increased Yogendra's interest in mushroom farming.

Mahendragarh-Narnaul News: आय ने योगेंद्र का रुझान मशरूम की खेती में बढ़ाया

Sat, 28 Dec 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Income increased Yogendra's interest in mushroom farming.
नारनौल। महेंद्रगढ़ के गांव खायरा के प्रगतिशील किसान योगेंद्र ने नई तकनीक अपनाकर बटन मशरूम की खेती में सफलता पाई है। दृढ़ संकल्प से उन्होंने 2022 में खेती शुरू की और अब तक गांव के कई परिवारों को रोजगार दिया है।
विज्ञापन

छोटे स्तर से शुरुआत करके धीरे-धीरे बड़े स्तर पर पहुंचते हुए आज योगेंद्र ने एक सफल मशरूम किसान के रूप में पहचान बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा मशरूम फार्म भी बनाया है। बागवानी विभाग से संपर्क करके अधिकारियों के सुझाव पर कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन

हाल ही में हरियाणा कृषि विद्यालय हिसार की ओर से किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योगेंद्र को सम्मानित किया गया था। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि किसान योगेंद्र पहले पारंपरिक खेती करते थे। इसके बाद कुछ क्षेत्र में सब्जी की काश्त बिना तकनीक के शुरू की जिससे आय कम होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बागवानी विभाग में संपर्क कर विभिन्न संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उनका धीरे-धीरे बागवानी फसलों की ओर रुझान बढ़ा। वह नवीनतम तकनीक अपनाकर बटन मशरूम की खेती करना शुरू किया। धीरे-धीरे आय बढ़ने की वजह से उसका रुझान बटन मशरूम की खेती में और बढ़ गया।

उन्होंने मशरूम की खेती करने के लिए उच्च तकनीक अपनाकर मशरूम प्रोजेक्ट भी बागवानी विभाग से अनुदान पर लगाया। वर्तमान में उन्होंने बटन मशरूम के साथ-साथ ओयस्टर मशरूम तथा रिशी मशरूम भी लगा रखी है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि मशरूम की खेती से संबंधित अनुदान के लिए विभाग की वेबसाइट एचओआरटी डॉट जीओवी डॉट इन पर स्कीम का चुनाव कर जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सभी विभागीय स्कीमों का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed