फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Incidents of theft increased in Narnaul, Purse of woman sitting in bus stolen

नारनौल में बढ़ी चोरी की घटनाएं: बस में बैठी महिला का पर्स चोरी, राजस्थान पुलिस के जवान के घर को बनाया निशाना

Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
सार

पुलिस शिकायत में कालबा निवासी हवासिंह ने बताया कि वह राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और परिवार सहित जयपुर में रह रहा है। दस मार्च को वह ड्यूटी पर था, इस दौरान उसके ताऊजी के लड़के रोहताश का फोन आया। जिसने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है।

विज्ञापन
Incidents of theft increased in Narnaul, Purse of woman sitting in bus stolen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारनौल बस स्टैंड पर एक महिला के बैग से लाखों रुपये के आभूषण, नकदी सहित कागजात चोरी हो गए। महिला अपने ससुराल से मायके नांगल चौधरी जा रही थी। नारनौल बस स्टैंड पर चोरी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में नांगल मोहनपुर निवासी मिथलेश ने बताया कि वह सोमवार को अपने ससुराल से मायके ढाणी मामराज जाने के लिए कनीना से बस में बैठकर नारनौल पहुंची। जिसके बाद नारनौल से नांगल चौधरी की बस में बैठते समय किसी ने बैग से पर्स निकाल लिया। जिसमें करीब 6 हजार, दो तोला सोने की चेन, दो तोला सोने का मंगल सूत्र व आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसबीआई का एटीएम रखा हुआ था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस के हैड कांस्टेबल के घर चोरी, मामला दर्ज
नांगल चौधरी के कालबा गांव में दो घरों में रात को चोरी हो गई। इसमें एक राजस्थान पुलिस में है, जो जयपुर में परिवार सहित रह रहा है। पुलिस शिकायत में कालबा निवासी हवासिंह ने बताया कि वह राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और परिवार सहित जयपुर में रह रहा है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है। दस मार्च को वह ड्यूटी पर था, इस दौरान उसके ताऊजी के लड़के रोहताश का फोन आया। जिसने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद वह और उसकी पत्नी कालबा आए। घर पहुंचने पर कमरे की तलाशी ली गई तो दो संदूक के तालो टूटे हुए थे और अलमारी का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जिसमें से करीब 20-25 सूट गायब मिले। इसी दिन गांव में एक अन्य व्यक्ति के घर पर भी रात के समय चोरी हुई थी। वह भी जयपुर में रह रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed