फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In women's senior category, Maharampur team won, Satnali team was runner-up

Mahendragarh-Narnaul News: महिला सीनियर वर्ग कबड्डी में महरमपुर की टीम विजयी, सतनाली की टीम रही उप विजेता

Thu, 18 Apr 2024 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 18 Apr 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
In women's senior category, Maharampur team won, Satnali team was runner-up
फोटो संख्या:76- गांव पाली में कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। एमेच्योर कबड्डी संघ की ओर से बुधवार को जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव पाली स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों की टीमों के बीच मुकाबले हुए।
विज्ञापन

चयन कमेटी के अध्यक्ष नरेश ढिल्लों ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान बाबा जोधादास स्पोर्ट्स अकादमी महरमपुर व द्वितीय स्थान पर सतनाली की टीम रही। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान नसीबपुर व द्वितीय स्थान पर संस्कार भारती पाली की टीम रही।
विज्ञापन

वहीं जूनियर वर्ग लड़कों में प्रथम स्थान संस्कार भारती स्कूल पाली व दूसरा स्थान नसीपुर की टीम ने प्राप्त किया। इसी वर्ग में लड़कियों में प्रथम स्थान आकोदा व दूसरा स्थान बाबाजोधा दास स्पोर्ट्स अकादमी महरमपुर ने प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग लड़कों में प्रथम स्थान सतनाली व दूसरा स्थान पाली की टीम ने प्राप्त किया व लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान बाबा जोधादास स्पोर्ट्स अकादमी महरमपुर व दूसरा स्थान अकोदा ने प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी 27 अप्रैल से 19 मई तक प्रदेशभर में इन तीनों वर्गाें की टीमों के प्रदेशस्तरीय चयन की प्रक्रिया चलेगी। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर व सर्किल स्टाइल महिला व पुरुष दोनों वर्गों में विजेता टीमों का चयन किया गया। अब आगामी 20 अप्रैल तक चार वर्गों में खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा व साप्ताहिक कैंप के माध्यम से जिलास्तरीय टीम का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ कबड्डी संघ के प्रधान संजीव तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब जूनियर व सर्किल स्टाइल में विभिन्न मुकाबले कराए गए हैं। पंजीकरण के माध्यम से इस कैंप के दौरान चार वर्गों में जिलास्तरीय टीमों का चयन किया जाएगा जो प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed