फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Ward 7, citizens were informed about the new laws.

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड सात में नागरिकों को दी नए कानूनों की जानकारी

Sun, 22 Mar 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 22 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
In Ward 7, citizens were informed about the new laws.
फोटो संख्या:51- शहर के वार्ड नंबर सात में लोगों को नशा के प्रति जागरूक करती निरीक्षक शारदा देवी
महेंद्रगढ़। नशामुक्त समाज के लिए चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान के तहत रविवार को पुलिस टीम ने शहर के वार्ड सात में जनसंवाद का आयोजन कर लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी। साथ ही नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षक शारदा के नेतृत्व में गठित टीम ने रोहिल्ला धर्मशाला में स्थानीय निवासियों व युवाओं के साथ नशा मुक्ति पर चर्चा की। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षक शारदा ने कहा कि नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों की पुलिस हर संभव मदद करेगी। इस दौरान मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी साझा की गई। नशा मुक्ति के साथ-साथ पुलिस टीम ने आमजन को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला विरुद्ध अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया, जिस पर उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए। वार्ड पार्षद यशपाल और वार्ड के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में सभी उपस्थित लोगों को नशा न करने और एक स्वस्थ समाज बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed