{"_id":"6a6e2db7cb011d257a065100","slug":"in-volleyball-the-nangal-chaudhary-team-defeated-narnaul-2-1-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143325-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल में नांगल चौधरी की टीम ने नारनौल को 2-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल में नांगल चौधरी की टीम ने नारनौल को 2-1 से हराया
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19वॉलीबॉल महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद
नारनौल। मॉडल संस्कृत स्कूल में शनिवार को जिलास्तरीय वॉलीबॉल, कैरम और शतरंज के मुकाबले हुई। वॉलीबॉल महिला वर्ग के अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में नांगल चौधरी और नारनौल की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। अंडर-17 वर्ग में नांगल चौधरी की टीम ने नारनौल को 2-1 से हराया।
वहीं अंडर-19 वर्ग में भी नांगल चौधरी की टीम ने 2-0 से जीत हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। कैरम प्रतियोगिता में अंडर-11 पुरुष वर्ग से जयंत, ईशांत, हिमांशु और आयुष का चयन किया गया। महिला वर्ग में आहना, अनुश्री, रव्वी, याशिका और लावण्या ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को पांच राउंड के मुकाबले खेले गए। अंडर-11 वर्ग में अनिष्का और नायरा, अंडर-17 में नवी और करीना तथा अंडर-19 में आरोही और प्राची ने बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन
एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि अधिकतर खेलों का समापन हो चुका है। बाकी मुकाबले 3 अगस्त को होंगे। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।