{"_id":"670970ded620009623061a6d","slug":"in-volleyball-mohanpur-defeated-samsavas-and-in-kabaddi-sisoth-defeated-pavati-narnol-news-c-203-1-sroh1012-112662-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाॅल में मोहनपुर ने समसावास व कबड्डी में सिसोठ ने पावटी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाॅल में मोहनपुर ने समसावास व कबड्डी में सिसोठ ने पावटी को हराया
Sat, 12 Oct 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- सिसोठ में आयोजित खेल प्रतियोगिता में वालीबॉल खेलते खिलाड़ी--संवाद
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी धाम पर माता का मेला और भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के आस-पास के गांवों से श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में सुबह आठ बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी थी। महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने हवन किया। मंदिर कमेटी प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया और सरपंच वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में वालीबाॅल शुटिंग की 14 टीमों में भाग लिया। पहला मुकाबला मोहनपुर और समसावास के बीच में खेला गया जिसमें मोहनपुर की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला सुंदरोज और झगड़ौली के बीच हुआ जिसमें सुन्दरोज की टीम विजेता रही। तीसरा मैच सीहोर और डुलाना के बीच देर शाम तक जारी रहा। जूनियर कबड्डी की छह टीम ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला सिसोठ और पावटी के मध्य खेला गया जिसमें सिसोठ की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला पाथेड़ा और फ्यूचर एकेडमी के मध्य खेला गया। इस मौके पर कमेटी के उप प्रधान विजय सिंह, कमेटी सदस्य मास्टर अनिल सिसोठिया, विजय, संदीप यादव, मुकेश चौहान, रणधीर, शिवकुमार, कैलाश, सुनील, मनोहर लाल, दिनेश, ललित, अजय, विक्की चौहान, बजरंगी, राधेश्याम, राजू शर्मा, सुरेंद्र मिस्त्री, सूबेदार सतबीर सिंह, उदय सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।