फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In view of Omicron, every person coming to the Civil Hospital will have a corona test

ओमिक्रॉन को देखते सिविल अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति की होगी कोरोना जांच

Tue, 07 Dec 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
In view of Omicron, every person coming to the Civil Hospital will have a corona test
नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद - फोटो : Narnol
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपीडी गेट पर ही सैंपल लिया जा रहा है। अस्पातल आने वाले जिन मरीजों के पास आधार कार्ड है उनका एनटीपीसीआर तथा जिनके पास नहीं है, उनका एंटीजन रैपिड टेस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में मास्क भी जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं जिले में मंगलवार को सबसे अधिक 30 लोग विदेश से आए। इनमें से दो लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। शेष के सैंपल बुधवार को लिए जाएंगे। फिलहाल उनको होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने सरकारी अस्पताल के सभी इंचार्ज को कोरोना से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। वेंटिलेटर बेड तथा ऑक्सीजन सिस्टम भी चलाकर चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि पहली और दूसरी लहर में सिस्टम को खड़ा करने में समय लग गया था। लेकिन अब जिले में मेडिकल की स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर हैं। बेड, आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर तथा ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस बार हम पहले ही बेहतर स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में आए 30 विदेशी, अब तक 63 आए
28 नवंबर से 6 दिसंबर तक जिले में 33 लोग विदेश से आ चुके हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा 30 लोग आए हैं। एक की सैंपलिंग दिल्ली हो चुकी है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 27 लोगों की सैंपलिंग बुधवार को करवाई जाएगी। अभी उनको 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। अब तक जिले में 63 विदेशी आ चुके हैं। पहले आए हुए सभी विदेशियों की सैंपलिंग हो चुकी है, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सात लोगों की दोबारा से सात दिन पूरे होने पर सैंपलिंग की गई है। जिले में कतर, यूएसए, मालदीप, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, यूके, श्रीलंका, मारीशस, ताइवान, बहरीन, सिंगापुर, ओमान, केन्या और यूएई से लोग आए हैं।
जिले में कुल बेड-562
ऑक्सीजन बेड (कंसन्ट्रेटर)-281
वेंटिलेडर बेड- 36
ऑक्सजीन सिलिंडर-652
सेंटर कुल बेड ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर बेड
नारनौल 100 20 21
आयुर्वेदि मेडिकल कॉलेज 220 88 10
महेंद्रगढ़ 25 17 05
कनीना 30 16 00
नांगल चौधरी 11 12 00
अटेली 26 14 00
ओमिक्रॉन वायरस के लक्षण
ओमिक्रॉन वैरिएंयट से संक्रमित मरीजों में अत्यधिक थकान देखने को मिली है।
मरीजों के ऑक्सीजन के स्तर में कोई गंभीर गिरावट देखने को नहीं मिली है।
मरीजों ने मांसपेशियों में दर्द, गला खराब होने और सूखी खांसी की शिकायत की है।
डॉक्टरों के अनुसार कुछ मरीजों में ही तेज बुखार की समस्या सामने आई है।
ओमिक्रॉन संक्रमित अधिकांश मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
कोरोना के नए वैरिएंट्स से कैसे रहें सुरक्षित
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस के किसी भी वैरिएंट से बचाव के उपायों को हमेशा उपयोग में लाना चाहिए। वैरिएंट कोई भी हो, अगर मास्क लगाने, हाथ सही से धोने और शारीरिक दूरी के नियमों का नियमित तरीके से पालन किया जाए तो संक्रमण की आशंका ही काफी कम हो जाती है। इसके अलावा कोरोनारोधी टीके भी सुरक्षा प्रदान करते हैं। टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों में संक्रमण का खतरा कम होता है। ओमिक्रॉन पर टीके के बेअसर होने की संभावना कम ही है।
कोरोना ने अपना रूप बदल लिया है। यह डेल्टा से पांच गुना शक्तिशाली है। जिन लोगों को कोरोना पहले हो चुका है, उनको भी होने की संभावना है। इसलिए हर आदमी को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। वैक्सीन लगने पर शरीर में एंटी बॉडी बन जाती है, जिससे संक्रमण ज्यादा असर नहीं दिखा पाता है। -डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन महेंद्रगढ़।

आज से अस्पताल में आने वाले मरीजों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। इससे पहले फ्लू कॉर्नर पर भी सैंपलिंग चल रही है। आगामी आदेशों तक यह सैंपलिंग जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि वो लापरवाही न बरते और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं। प्रशासन का सहयोग करें। -डॉ. आशा शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट।

 अस्पताल के मुख्य गेट पर मरीजों का सैंपल लेते चिकित्सक। संवाद

अस्पताल के मुख्य गेट पर मरीजों का सैंपल लेते चिकित्सक। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed