फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the name of sending 20 thousand, cyber thugs cheated the person of 80 thousand rupees

20 हजार भेजने के नाम पर साइबर ठग ने व्यक्ति को लगा दी 80 हजार रुपये की चपत

Mon, 14 Feb 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the name of sending 20 thousand, cyber thugs cheated the person of 80 thousand rupees
साइबर ठग ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर 20 हजार रुपये खाते में भेजने की बात कहते हुए 80 हजार की चपत लगा दी। साइबर ठग ने अपने आप को रिश्तेदार बताकर व्यक्ति को झांसे में लिया जिसके बाद चार बार में 20-20 हजार रुपये करके कुल 80 हजार रुपये की राशि खाते से साफ कर दी। महेंद्रगढ़ निवासी पीड़ित नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी दोपहर उसके पास फोन आया तथा उसने रिश्तेदार होने हवाला देते हुए उसे झांसे में ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि ठग ने उसे बातों में उलझाकर झांसे में ले लिया। इसके बाद उसने कहा कि वह आपके खाते में 20 हजार रुपये डालेगा तथा दो दिन बाद आकर ले लेगा। ठग ने उसे झांसे में लिया जिसके बाद फोन पे के माध्यम से दो रुपये भेजे। फोन पे पर चार वाउचर बीस हजार लिखकर भेजा। वाउचर पर क्लिक करते ही खाते से चार बार में 80 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने पुलिस को लेनदेन का रिकार्ड उपलब्ध करा अज्ञात ठग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए राशि की बरामदी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed