फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the football tournament, Netaji Club Kanina registered a 6-5 victory.

Mahendragarh-Narnaul News: फुटबॉल स्पर्धा में नेताजी क्लब कनीना ने 6-5 से दर्ज की जीत

Sun, 25 Jan 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
In the football tournament, Netaji Club Kanina registered a 6-5 victory.
फोटो संख्या:72- कनीना में फुटबॉल प्रतियोगिता में फुटबॉल खेलते ​​खिलाड़ी---स्रोत- आयोजक
कनीना। नेताजी सुभाष बोस क्लब कनीना की ओर से आयोजित ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मुकाबला नेताजी क्लब कनीना बी व शहीद महेश पाल धनोंदा बी के बीच खेला गया। नेताजी क्लब कनीना बी ने 6-5 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में नाइजीरियन टीम ने ब्रदर्स टीम कोटा को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


इसके बाद डीएफसी धनोंदा व चरखी के बीच हुए मुकाबले में डीएफसी धनोंदा ने 1-0 से जीत हासिल की। एसए व उन्हाणी के बीच खेले गए मैच में उन्हाणी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 4-1 से विजय प्राप्त की। आकाश पॉलिटेक्निकल ने आर्मी हिसार को 3-0 से हराकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कनीना सहित करीब 35 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर संपन्न होगी। आयोजक नवीन कुमार ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये व तृतीय, चौथे को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति सदस्य अमित नंबरदार ने बताया कि सभी मुकाबले एनआईएस कोचों की देखरेख में खेल नियमों के अनुसार कराए जा रहे हैं व खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed