{"_id":"617ae76265529d799625392d","slug":"in-the-cheating-case-of-1-crore-66-lakh-from-22-youths-the-police-called-both-the-parties-to-the-police-station-narnol-news-rtk628392294","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 युवकों से 1 करोड़ 66 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 युवकों से 1 करोड़ 66 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने
विज्ञापन
सदर थाना महेंद्रगढ़ में एसआई अश्वनी से बात करते ग्रामीण
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। नौकरी का झांसा देकर 22 युवकों से हुई 1 करोड़ 66 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दस दिन पूर्व दी गई शिकायत के बाद वीरवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। इस दौरान दोनों ही पक्षों से पूछताछ की गई तथा दोनों शिकायतकर्ताओं व दूसरे पक्ष ने अपना-अपना पक्ष रखा। पुलिस द्वारा दोनों का पक्ष जानने के बाद मामलों से जुड़े सभी लोग शनिवार को थाने बुलाए गए हैं। अब शनिवार को पुलिस द्वारा दोनों पार्टियों के पक्ष सुनने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
- यह था पूरा मामला:
गांव कुहरावटा निवासी धौलाराम ने पुलिस को शिकायत देकर नौकरी का झांसा देने के नाम पर 22 लोगों से 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराने की मांग की थी। इस मामले में एक महिला व तीन पुरूषों के खिलाफ धोखाधड़ी करके ठगी करने का आरोप लगाया था।
शनिवार को बुलाया गया है दोनों पक्षों को
दोनों पक्षों को शनिवार को बुलाया गया है। वीरवार को दोनों पक्षों से कुछ लोग पहुंचे थे जिनसे पूछताछ की गई है। अब शनिवार को मामले से जुड़े सभी लोगों को थाने में बुलाया गया है। दोनों पक्षों से बातचीत कर जांच की जाएगी। जांच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी।