फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the case of death of car falling in the drain, the son of the deceased gave a complaint to the police

नाले में कार गिरने हुई मौत मामले में मृतक के पुत्र ने पुलिस में दी शिकायत

Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
In the case of death of car falling in the drain, the son of the deceased gave a complaint to the police
छलक नाले में कार गिरने से हुई एक व्यक्ति की मौत मामले में मृतक के पुत्र ने शहर थाना पुलिस में ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने नाले के निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार पर लापरवाही कर नाले की दीवार या रेलिंग नहीं लगाने से उसके पिता की मौत होने का कारण बताया है। पुलिस मुकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धोलेड़ा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को उसके पिता शेरसिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ कार में शहर में खरीददारी करने के लिए आए थे। परिवार के लोग खरीदारी करने के लिए बाजार चले गए। वहीं उसके पिता कार को साइड में करने लगे तो साथ लगते गंदा नाला जिसकी कोई सुरक्षा दीवार व कोई रेलिंग नहीं थी केवल मिट्टी की ढलान थी जिस पर फिसल कर कार नाले में गिर गई। नाले में पानी अधिक होने के कारण उसके पिता की मौत हो गई। उसे पता चला है कि उक्त नाले की रेलिंग व दीवार का ठेका काफी समय से एक कंपनी के पास है लेकिन उनके द्वारा कोई रेलिंग व दीवार यहां पर नहीं लगवाई गई। अगर रेलिंग व दीवार होती तो कार नाले में नहीं गिरती और उसके पिता की मृत्यु नहीं होती। उसके पिता की मृत्यु नामालूम ठेकेदार द्वारा लापरवाही से नाले की रेलिंग न लगवाने के कारण हुई है। इसलिए उक्त ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य के साथ इस प्रकार की घटना न हो। पुलिस ने इस शिकायत पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed