फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Srimad Bhagavatam Katha, he told the story of Krishna-Sudama friendship

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की कथा सुनाई

Sun, 12 May 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
In Srimad Bhagavatam Katha, he told the story of Krishna-Sudama friendship
सतनाली। गांव नांगल माला में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के सातवें दिन श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की कथा सुनाई। कालीदास महाराज ने बताया मित्र हमारे सुख-दुख के साथी होते हैं। इन्हीं में से एक कृष्ण और सुदामा की कहानी है। इससे हमें मित्र के प्रति ईमानदारी, त्याग और सम्मान का भाव दिखाई देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कभी मित्रता की बात होती है तो कृष्ण और सुदामा की मिसाल दी जाती है। इस दौरान कालीदास महाराज ने बताया कि जब कृष्ण बालपन में ऋषि संदीपन के यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे थे तो उनकी मित्रता सुदामा से हुई थी। कृष्ण एक राजपरिवार में और सुदामा ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे। परंतु दोनों की मित्रता का गुणगान पूरी दुनिया करती है। शिक्षा-दीक्षा समाप्त होने के बाद भगवान कृष्ण राजा बन गए वहीं दूसरी तरफ सुदामा के बुरे दौर की शुरुआत हो चुकी थी। बुरे दिन से परेशान होकर सुदामा की पत्नी ने उन्हें राजा कृष्ण से मिलने जाने के लिए कहा। पत्नी के जिद्द को मानकर सुदामा अपने बाल सखा कृष्ण से मिलने द्वारिका गए। जब राजा कृष्ण अपने मित्र सुदामा के आने का संदेश पाकर कृष्ण नंगे पैर ही उन्हें लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं। मित्र सुदामा की दयनीय हालत देखकर भगवान कृष्ण के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। भगवान कृष्ण ने मित्र सुदामा का पैर अपने आंसुओं से धूल दिया। यह घटना भगवान कृष्ण का अपने मित्र सुदामा के प्रति अनन्य प्रेम को दर्शाता है। इसीलिए कृष्ण और सुदामा की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। उन्होंने बताया कि रविवार को कथा के समापन पर हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed