{"_id":"68b0c18d5c91ac0aa60ed70e","slug":"in-public-dialogue-the-most-common-problems-faced-by-dc-were-electricity-and-water-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119626-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जनसंवाद में डीसी के सामने सबसे अधिक आईं बिजली, पानी की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जनसंवाद में डीसी के सामने सबसे अधिक आईं बिजली, पानी की समस्याएं
Fri, 29 Aug 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गांव डिगरोता में आयोजित रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्या
सतनाली। खंड के गांव डिगरोता में आयोजित रात्रि ठहराव के तहत जनसंवाद में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और एसपी पूजा वशिष्ठ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक बिजली व पानी से संबंधित समस्याएं आईं।
डीसी ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कुल 23 समस्याएं रखीं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी हर समस्या का निवारण करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत प्रशासन गांव स्तर तक जाकर लोगों से सीधे संवाद करता है और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाता है। इससे न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है, बल्कि प्रशासन को गांव की जमीनी हकीकत समझने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
शिविर में बिजली, पानी, अवैध कब्जा, परिवार पहचान पत्र में संशोधन, पेंशन इत्यादि की समस्याएं रखी गईं। उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम में गांव डिगरोता के अलावा अन्य गांवों के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।
विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी। डीसी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपायुक्त ने गांव में सफाई व्यवस्था को भी दुरूस्त रखने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति व महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गांव में कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। छात्राओं को डायल 112 के प्रति जागरूक करें और रास्ते में किसी भी प्रकार का खतरा महसूस होने पर 112 पर सूचित करें।
पुलिस विभाग हमेशा आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद उदय सिंह, उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, डीएसपी दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार निशा तंवर, खंड शिक्षा अधिकारी अलका, सरपंच पूनम शर्मा मौजूद रहीं।