फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In place of the dead woman, the land in the name of another woman was done in the name of HSII DC.

मृत महिला की जगह पर दूसरी महिला के नाम की जमीन एचएसआईआई डीसी के नाम करवाई

Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
In place of the dead woman, the land in the name of another woman was done in the name of HSII DC.
घाटाशेर गांव के कुछ लोगों ने राजस्थान के एक व्यक्ति की जमीन को फर्जी तरीके से लॉजिस्टिक हब के लिए एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) के नाम रजिस्ट्री करवा दी। पीड़ित ने रेवाड़ी रेंज के आईजी को शिकायत देकर उक्त लोगों व एचएसआईआईडीसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की, जिस पर आईजी के आदेश पर महावीर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के अलवर जिले के गांव ढिकवाड़ मांढन निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घाटाशेर के नंबरदार रमेश कुमार, राकेश कुमार, मूर्ति देवी निवासी ग्राम मंडोला व अधिकृत प्रतिनिधि एचएसआईआईडीसी आईएमटी बावल रेवाड़ी ने षड्यंत्र कर उसकी दादी स्व. मूर्ति देवी पत्नी सोहनलाल निवासी ढिकवाड़ मांढन की घाटाशेर गांव की जमीन का गबन कर लिया। वीरेंद्र ने बताया कि उसकी दादी मूर्ति देवी का मायका घाटाशेर में था। दादी का निधन 10 सितंबर 1992 को हो गया था। उनका मृत्यु प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत सर्कल कान्हावास, तहसील नीमराना, जिला अलवर द्वारा वर्ष 2017 में जारी किया गया था। दादी की मिल्कीयत के अनुसार दादी के नाम पर घाटाशेर में कुछ जमीन थी। कुछ रोज पहले वह व अन्य हिस्सेदारों के हक में इंतकाल दर्ज करवाने के लिए घाटाशेर के हलका पटवारी के पास गया तो जानकारी मिली कि दादी के हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री एचएसआईआईडीसी द्वारा निजामपुर क्षेत्र में बनाए जा रहे लॉजिस्टिक हब के हक में हो चुकी है। इसके बाद उसने सब रजिस्ट्रार कार्यालय नारनौल में संपर्क किया तो जानकारी मिली कि 5 फरवरी 2021 को रमेश नंबरदार घाटाशेर ने अपने भाई राकेश कुमार निवासी ग्राम घाटाशेर के साथ मिलकर स्व. मूर्ति देवी की जगह मूर्ति देवी पत्नी मेहरचंद निवासी मंडोला महेंद्रगढ़ को खड़ा करके अधिकृत प्रतिनिधि एचएसआईआईडीसी आईएमटी बावल रेवाड़ी के साथ मिलकर जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री एचएसआईआईडीसी के हक में करवा दी। एक फर्जी वैल्युएबल सिक्योरिटी क्रियेट कर उन्होेंने सरकार को नुकसान पहुंचाने की नीयत से एक चेक 5 फरवरी 2021 को मूर्ति देवी पत्नी मेहरचंद निवासी मंडोला को सौंपकर राशि आपस में बांट ली। रमेश नंबरदार तथा उसके भाई राकेश कुमार को यह जानकारी थी कि मूर्ति देवी पुत्री जीता गांव ढिकवाड़ के साथ शादीशुदा थीं तथा उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed