{"_id":"580cf5444f1c1bcd75bc1da7","slug":"in-narnaul-narnaul-news-police-arrest-a-men-with-612-bottel-fo-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 612 बोतल अवैध देशी शराब पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 612 बोतल अवैध देशी शराब पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
wine shimla
नारनौल। सीआईए पुलिस ने रविवार दोपहर बाद सिंघाना रोड नहर के पास एक स्वीफ्ट कार से 612 बोतल अवैध देशी शराब की पकड़ी है। इसमें एक आरोपी नरेश कुमार निवासी मोहनपुर को गिरफ्तार किया है।
सीआईए पुलिस नारनौल को रविवार को गुप्त सूचना मिली की एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार अवैध शराब से भरकर हुडा कालोनी से सिंघाना रोड होते हुए नांगल चौधरी जाएगी। सूचना पाकर एचसी प्रदीप, एचसी योगेश और पवन कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी सिंघाना की ओर भागने लगा। पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर नहर के कच्चे रास्ते पर गाड़ी को रोक पकड़ लिया। जहां गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 612 बोतल देशी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत शहर थाना में मुकदमा दर्ज कर उसे शराब व गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। जिस सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।