{"_id":"57cf0e4f4f1c1b36393177f8","slug":"in-narnaul-narnaul-news-missing-girl-not-found-pepole-make-noise","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने से अपहृत लड़की का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने से अपहृत लड़की का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। क्षेत्र के एक गांव में करीब डेढ़ माह पूर्व नामजद बदमाशों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है। लेकिन डेढ़ माह बीतने के बावजूद भी लड़की को बरामद नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में दो घंटे धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया तथा एसडीएम सुरेश कासवां को ज्ञापन सौंपा गया।
बीरेंद्र सिंह, पंचायत समिति के चेयरमैन सुरेश मूलोदी, रामकरण गोठड़ी, सोनू तंवर, बिहारीलाल, रामजीलाल, बृजलाल व अशोक आदि ने बताया कि क्षेत्र के गांव से 27 जुलाई को बाछड़ा (बानसूर) निवासी करीब आधा दर्जन नामजद बदमाशों ने एक लड़की का अपहरण कर लिया था। वारदात की शिकायत तुरंत नांगल चौधरी थाने में दर्ज करवाई गई थी। जिसे डेढ़ महीना बीतने के बावजूद पुलिस ने मामला ट्रेस नहीं किया। मंगलवार की सुबह ग्रामीण इस मामले को लेकर थाना प्रभारी से मिलने नांगल चौधरी पहुंचे, जहां सकारात्मक जबाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा उबाल खा गया। जिसके बाद करीब 12.30 बजे बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचकर नारेबाजी आरंभ कर दी। इस दौरान कार्यालय में आयोजित बुढ़ापा पेंशन कैंप में एसडीएम सुरेश कासवा भी मौजूद थे। शोर सुनकर एसडीएम धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनकर उन्हें सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपहर्त लड़की की बरामदगी के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि अपहरणकर्ता बदमाश प्रवृति के हैं। जिससे परिजनों को अनहोनी का डर सताने लगा है। एक मुख्य आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इससे सख्ती पूर्वक पूछताछ नहीं की गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सभी आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद सड़क मार्ग जाम करने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम सुरेश कासवा ने थाना प्रभारी से मामले की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों को सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिससे संतुष्ट ग्रामीण घर रवाना हो गए।