फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, Narnaul News, incrochment, in road, nagar nigam make line

अतिक्रमणकारियों के लिए खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

Wed, 07 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
In Narnaul, Narnaul News, incrochment, in road, nagar nigam make line
incrochment
नारनौल। बाजारों, मोहल्लों और गलियों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एक सप्ताह से नप ने दुकानों के आगे रेहड़ी और अन्य अतिक्रमणकारियोें को फटकने नहीं दिया है। अब अतिक्रमण न करने की चेतावनी देकर दुकानों के आगे पाइप लगा दिए हैं। जो दुकानदार इन पाइपों से बाहर अपना सामान निकालेगा उस पर कार्रवाई होगी। प्रथम चरण में यह पाइप बस स्टैंड के सामने दुकानदारों के सामने लगाए हैं। कुछ दिन बाद सभी मुख्य मार्गों पर इसी तर्ज पर पाइप लगाकर दुकानदारों के लिए लक्ष्मण रेखा खींची जाएगी।
विज्ञापन

शहर के बीच से जाने वाला रेवाड़ी-झुंझुनू मार्ग अब नेशनल हाईवे बन गया है। इस मार्ग को बेशक नेशनल हाईवे का दर्जा मिल गया हो मगर शहर के अंदर इसकी हालत बहुत ही बेकार है। शहर में दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों ने इस पर अपना कब्जा जमा लिया था। इस कारण मुख्य मार्ग के दोनों ओर रेहड़ियों की भरमार हो गई थी। इससे इस मार्ग में आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी होती थी। इस कारण इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। बस स्टैंड के सामने रेहड़ी, टेंपो और बस खड़ी होने से स्थिति ज्यादा खराब रहती थी। नप ने यहां से कई बार अतिक्रमण हटाने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। एक सप्ताह पूर्व एसपी हामिद अख्तर ने रात और दिन में नप और पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है।
विज्ञापन

 
- अब पोल के बाहर निकले तो होगी कार्रवाई
एक सप्ताह पूर्व चलाए अभियान के बाद अब नगर परिषद ने बस स्टैंड के सामने स्थित दुकानों के बाहर दो फुट बाहर पोल गाड़ दिए हैं। पोल बस स्टैंड के सामने डीआरडीए कार्यालय से लेकर विवेक होटल तक गाड़े हैं। पोल लगाकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि इनसे बाहर यदि दुकानदार का सामान मिला तो चालान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुकानदार रेहड़ी संचालकों से लेते हैं पैसे
कई रेहड़ी संचालकों ने बताया कि दुकान के सामने रेहड़ी दुकानदार ही खड़ी करवाते हैं। रेहड़ी संचालकों का कहना है कि इसकी एवज में वे दिन के 100 से 300 रुपये तक वसूल करते हैं। अब एक सप्ताह से रेहड़ी नहीं लग रही। इस कारण दुकानदारों की दिहाड़ी भी नहीं बन पा रही है।

- मुख्य मार्गों पर लगाए जाएंगे पोल
फिलहाल पोल बस स्टैंड के सामने स्थित दुकानों के लगाए हैं। नगर परिषद द्वारा ये पोल पूरे शहर में मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानों के लगाए जाएंगे। इसके बाद दुकानदारों द्वारा सामान बाहर रखने की एक सीमा निर्धारित हो जाएगी।

यह कहना है लोगों का
नप द्वारा पोल लगाने का कार्य सही है। इससे अतिक्रमण नहीं होगा। रोड भी खुले -खुले नजर आएंगे।    -ज्ञानी सैनी

यह कार्य ठीक है। रेहड़ी वालों की वजह से उनकी दुकानदारी प्रभावित होती थी। अब रेहड़ी नहीं है। इससे ग्राहक सीधे उनकी दुकानों में आ जाते हैं - कांतिलाल सैनी

नप द्वारा किया गया यह कार्य बिल्कुल सही है। इससे अतिक्रमण नहीं होगा। दुकानें भी सही दिखाई देंगी। - भुवनकांत

नगर परिषद द्वारा किया गया यह कार्य ठीक है। पोल लग जाने से सुंदरता भी बढ़ती है। यह काम पूरे शहर में होना चाहिए।        - अमरजीत सैनी


नगर परिषद ने केवल बस स्टैंड के सामने ही पोल लगाए हैं। अतिक्रमण पूरे शहर के दुकानदार करते हैं। यह कार्य सब जगह होना चाहिए। - महावीर सैनी

अभी प्रारंभिक तौर पर यह कार्य बस स्टैंड के सामने किया गया है। कुछ दिन बाद अतिक्रमण रोकने के लिए पूरे शहर में पोल लगाकर दुकानदारों को दायरे में रहने को कहा जाएगा। कोई दुकानदार इसका उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जाएगा। - भारती सैनी, प्रधान, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed