फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, In nizampur, police stop mining, villeger prostest

ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने रुकवाया खनन

Thu, 07 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
In Narnaul, In nizampur, police stop mining, villeger prostest
mining
निजामपुर। गांव ब्राह्मणवास में दो दिनों से चल रहे खनन पर ग्रामीणों ने वीरवार को विरोध जताया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खनन को रुकवा दिया। राजस्थान सीमा क्षेत्र के पास के गांव ब्रहामणवास नौ में जेसीबी व पौकलेंड मशीन के द्वारा दो दिनों से खनन कार्य किया जा रहा था। वीरवार को गांव के सरपंच पति सुरेश यादव, चिरंजी नम्बरदार, राकेश यादव, भरत सिंह ठेकेदार, लालचंद पूर्व पंच, पवन कुमार, धर्मबीर भगत जी आदि ने बताया की गांव के ही व्यक्तियों की करीब 45 कनाल जमीन पर बजरी निकालने के लिए खनन ठेकेदारों को दे दिया गया। बुधवार से इस कार्य को शुरू करने पर इस जमीन के आस पास के जमींदारों को खनन कार्य से आपत्ति हुई। इसकी सूचना सरपंच, जिला प्रशासन व पुुलिस को दी। जिसके बाद सरपंच पति व निजामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने इस खनन कार्य कि अनुमति दिखाने के लिए का ठेकेदार के कारिंदों ने कहा। जिस पर उन्होंने कहा की हमारे पास इसकी इजाजत है, बगैर इजाजत कोई कार्य नहीं किया जायेगा, मगर वे अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए। इस पर आस पास के किसान लालचंद, हेतराम गुर्जर नारेहड़ी, चिरंजी नंबरदार, भरत सिंह ने विरोध जताया। वहीं उक्त किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन के पास वाली जमीन में बजरी का खनन होने बरसात में उनकी जमीन में कटाव होगा। वहीं उपजाऊ जमीन भी बंजर हो जायेगी। इससे हमें पैदावार नहीं मिलेगी। उक्त किसानों ने प्रशासन से मांग की कि यह बजरी खनन को रुकवाया जाये। बाद में कारिंदों द्वारा अनुमति पत्र न दिखाने पर पुलिस ने खनन कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन


ठेकेदार के कारिंदों को खनन कार्य बगैर अनुमति के बंद करने के लिए कहा है। अगर उनके पास अनुमति पत्र है तो दिखाये, साथ ही इस बारे में अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। -सुमन यादव सरपंच, ब्राह्मïणवास
विज्ञापन

पुलिस मौके पर गई है और वहां बगैर इजाजत खनन कार्य नही करने कि हिदायत दी गई है। जब तक वे अनुमति पत्र नहीं दिखाते, तब तक कार्य रोक दिया गया है। मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दी गई है। -रामेश्वर, चौकी इंचार्ज, निजामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं किसी काम से बाहर गया हुआ है। कार्यालय पहुंचने पर ही यहां खनन के लिए इजाजत दी गई है या नहीं, इस बारे में बता पाएंगे। -पंकज कुमार, खनन निरीक्षक, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed