फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In India, saints and sages hold the highest position: Rajendra

भारत में साधु-संतों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त : राजेंद्र

Sat, 27 Dec 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
In India, saints and sages hold the highest position: Rajendra
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव सोहला स्थित देवदास मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से देवदास मंदिर में मन्नत मांगता है, उसकी मन्नत अवश्य पूरी होती है। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के छोटे भाई व कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू ने कही।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को देवदास मंदिर परिसर में खेल ग्राउंड में टाइल लगाकर किए जाने वाले निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर में विराजमान गंगा महाराज से आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

राजेंद्र शर्मा ने कहा कि देवदास मंदिर हमारी प्राचीन धरोहर है जो सदियों से लोगों की आस्था का प्रतीक रहा है। भारत ऋषि-मुनियों और साधु-संतों की भूमि है, जहां साधु-संतों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इस अवसर पर गूंगा महाराज, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, पूर्व सरपंच गिरीश शर्मा, धर्मवीर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed