{"_id":"69c2dfa0209cf499d00f9b18","slug":"in-february-the-licenses-of-60-drug-stores-were-suspended-after-an-inspection-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137638-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फरवरी में 60 दवाइयों की दुकानों की जांच में 4 का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फरवरी में 60 दवाइयों की दुकानों की जांच में 4 का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
नारनौल। नशीली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए फरवरी में 60 दवाइयों की दुकानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 4 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। अतिरिक्त उपायुक्त तरुण पावरिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में नशा मुक्त भारत अभियान और नारकोड के तहत आयोजित अधिकारियों की बैठक में यह बात कही।
उन्होंने बताया कि जिले के 210 गांवों में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिनमें 5 हजार से अधिक युवा सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में सेमिनार और जागरूकता रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया है।
इस बैठक में एसडीएम अनिरुद्ध यादव, नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह, कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, डीएसपी सुरेश कुमार और जिला न्यायवादी रमणीक यादव आदि मौजूद रहे।