{"_id":"664e43f5eb5c6977530e1d14","slug":"in-essay-writing-lakhan-was-first-and-divya-was-second-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112548-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निबंध लेखन में लखन प्रथम, दिव्या दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निबंध लेखन में लखन प्रथम, दिव्या दूसरे स्थान पर
Thu, 23 May 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 23 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जल व स्वच्छता सहायक संगठन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कुलताजपुर में जल सरंक्षण एवं जल की गुणवत्ता संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके प्रथम चरण में ग्रामीणों से मिलकर पेयजल की व्यवस्था की जानकारी ली गई।
इसके बाद बच्चों की जल संरक्षण संबंधित प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। निबंध लेखन में प्रथम लखन कुमार, द्वितीय दिव्या, शिवम तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम दिक्षा, द्वितीय प्रतिज्ञा, समर तृतीय स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को ग्राम जल एवं सीवरेज समिति अध्यक्ष व ग्राम सरपंच विक्रम सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही पेयजल कनेक्शन की जांच की गई। जिन पेयजल कनेक्शनों पर टोटी नहीं थी, उन पर ग्राम जल एवं सीवरेज समिति द्वारा टोटी लगवाई गई। द्वितीय चरण में आंगनबाड़ी, विद्यालय व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को पेयजल की जांच के लिए किट वितरित की गई। तृतीय चरण में खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह की अध्यक्षता में बच्चों को जल संरक्षण व जल की गुणवत्ता संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच विक्रम सिंह, विद्यालय प्राचार्य दिलीप कुमार, अध्यापक विक्रम सिंह, सुभाष चंद, अध्यापिका नितिशा, मोटर चालक नवीन, कृष्ण कुमार व अनिल उपस्थिति रहे।