फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   IMT will grow in Mahendragarh

महेंद्रगढ़ में विकसित होगा आईएमटी

Mon, 28 Jul 2014 12:56 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Mon, 28 Jul 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन

गांव खुड़ाना के लोग प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे तो प्रदेश सरकार महेंद्रगढ़ जिले में आईएमटी विकसित करवाएगी। इन बातों का उल्लेख मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को यहां संकल्प रैली को संबोधित करते हुए किया। रैली में मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ में हरियाणा रोडवेज का सब डिपो बनाने की भी घोषणा की।

विज्ञापन


संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि साढ़े नौ साल में उनकी सरकार ने इस क्षेत्र में जितना विकास कराया है, इससे पहले किसी भी सरकार ने इतना विकास नहीं कराया। यहां के लोगाें की मेहनत को वे बेकार नहीं जाने देंगे। यहां पर विकास की बयार बहाएंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सबसे बड़ी जरूरत पानी है और उन्हाेंने इसके लिए बहुत प्रयास किए। हांसी बुटाना लिंक नहर का उन्हाेंने निर्माण करा दिया है। इस नहर में पानी छोड़ने के लिए कोर्ट में मामला चल रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही फैसला आ जाएगा। एसवाईएल का नीला पानी भी यहां के खेतों में लाकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने सतनाली में आईटीआई और महेंद्रगढ़ में पॉलीटेक्निक कॉलेज बनाने के लिए आवश्यकता के अनुसार जांच के बाद मंजूर कराने की घोषणा की।

सीएम ने करीब 30 लिंक रोड़ बनाने, शहर की सभी गौशालाआें को पांच-पांच लाख रुपये देने, जिले के ग्रामीण क्षेत्राें के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये तथा शहर के लिए पांच करोड़, पांच गांवाें बेरी, मांडोला, कुराहवटा, डुलाना और मालड़ा बास में पशु अस्पतालाें के लिए सर्वे कराने तथा पांच स्कूलों को भी मापदंडों के अनुसार अपग्रेड कराने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed