{"_id":"66f6fe82fb5ed94c060c76a4","slug":"imt-will-be-established-in-the-area-for-employment-of-youth-atralal-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116569-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के रोजगार के लिए क्षेत्र में आईएमटी की जाएगी स्थापना : अतरलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के रोजगार के लिए क्षेत्र में आईएमटी की जाएगी स्थापना : अतरलाल
Sat, 28 Sep 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 17जनसभा को संबोधित करते बसपा प्रत्याशी अतरलाल। स्त्रोत-प्रवक्ता
मंडी अटेली। अटेली को उपमंडल बनाना हमारा पक्का इरादा है और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से अटेली को उपमंडल बनवाया जाएगा। युवाओं के रोजगार के लिए क्षेत्र में आईएमटी की स्थापना की जाएगी तथा स्वास्थय, शिक्षा और खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
अटेली क्षेत्र में खेल स्टेडियम व खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इससे यहां के नौजवान खेलकूद में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हासिल करेंगे। उक्त विचार बहुजन समाज पार्टी एवं इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अतरलाल ने अपने चुनाव अभियान के दौरान अटाली, दुलोठ जाट, सागरपुर, भोड़ी, तिगरा, खोड़, मोहलड़ा, गोमला, गोमली, मोड़ी व पड़तल गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। नेता अतरलाल ने कहा कि अटेली कनीना क्षेत्र खिलाड़ियों और प्रतिभाओं की खान है। उन्होंने कहा कि अटेली में सीएसडी कैंटीन खुलवाई जाएगी। इस अवसर पर डाॅ. जितेंद्र पाल, शेर सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रधान प्रमोद कटारिया, हलका प्रधान रविंद्र रामबास, इनेलो के हलका प्रधान करण सिंह यादव, एससी सैल के प्रदेश महासचिव वेदप्रकाश नंबरदार, मेजर भाग सिंह, देवेंद्र यादव, महेंद्र प्रजापत सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।