फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Improvement of the road from Lee Majra Chungi to Phatak after six months, the road will be built at a cost of 1.16 crores

Mahendragarh-Narnaul News: छह माह बाद ली माजरा चुंगी से फाटक तक सड़क मार्ग की सुध, 1.16 करोड़ की लगात से बनेगा सड़क मार्ग

Thu, 15 Dec 2022 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Improvement of the road from Lee Majra Chungi to Phatak after six months, the road will be built at a cost of 1.16 crores
नगरपालिका (नपा) द्वारा छह माह पूर्व एक सप्ताह में निर्माण करने का दावा कर उखाड़ी गई सड़क मार्ग की अब सुध ली गई है। जिले की एक तिहाई आबादी के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से शहर आने वाले लोगों को बदहाल सड़क मार्ग से अब जल्द ही रात मिलेगी। माजरा चुंगी से रेलवे फाटक तक 500 मीटर बदहाल सड़क मार्ग के गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी से अब निजात मिलेगी।
विज्ञापन

वीरवार को नगरपालिका प्रधान व पार्षदों तथा जेई सहित अन्य अधिकारियों ने ठेकेदार को साथ लेकर मार्किंग की। वहीं अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को शीघ्रता से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। जेई मनोज कुमार ने बताया कि 1.16 करोड़ की लागत से छह माह के समय में काम पूरा करने की टाइम लाइन तय की गई है। दो दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा। आरसीसी बेस पर बनने वाले 30 फुट मार्ग के दोनों ओर साढे़ छह-साढ़े छह फीट की इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर सुंदर बनाया जाएगा। प्रधान रमेश सैनी, पार्षद अशोक कुमार, जेई मनोज कुमार, सुरेंद्र, अमर सिंह सोनी व ठेकेदार राजेश लोहिया की टीम ने मार्किंग का काम पूरा कराया तथा अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तीन बार हो चुकी है पैमाइश, सीएम विंडो तक लगाई गुहार
बता दें कि नपा की और से तीन बार पैमाइश कराई जा चुकी है। सड़क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर पिछले छह माह के दौरान दुकानदारों ने उपायुक्त, एसडीएम, नपा प्रशासन तथा सीएम विंडो तक गुहार भी लगाई थी। इस मार्ग पर दोनों तरफ 100 से अधिक दुकानदारों के साथ-साथ जिले की एक तिहाई आबादी को राहत मिलेगी। इस मार्ग पर दो निजी अस्पताल, एक निजी स्कूल है। प्रतिदिन औसतन पांच हजार से अधिक वाहनों का भी आवागमन इसी मार्ग से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 मीटर लंबा व 30 फुट चौड़ा बनेगा रोड
रेलवे फाटक से माजरा चुंगी तक करीब 500 मीटर सड़क मार्ग की चौड़ाई 73 फुट है। इसमें 30 फुट सेंटर से सीसी बेस पर रोड का निर्माण किया जाएगा जबकि साढ़े छह-साढ़े छह फुट की दोनों ओर इंटरलॉकिंग रंगीन टाइलें लगाई जाएंगी। बाकी बची 30 फीट जगह को नाले के लिए छोड़ा जाएगा। जिम्मेदारों की मानें तो दो दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रथम चरण में लेवलिंग व द्वितीय चरण में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए छह माह की समय सीमा तय की गई है।

अधिकारियों की टीम के साथ वीरवार को मार्किंग का काम पूरा कराया गया है। वहीं अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। शीघ्रता से निर्माण शुरू कराया जाएगा तथा निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शहर के मसानी चौक से कालेज मोड़ तक भी मार्किंग का काम पूरा कराया जा चुका है तथा इस मार्ग का भी जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed