{"_id":"69692fdbfe62abc09e0b5d0c","slug":"implement-the-ideals-of-swami-vivekananda-in-life-vinod-khanagwal-narnol-news-c-196-1-nnl1010-134890-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारें : विनोद खनगवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारें : विनोद खनगवाल
Thu, 15 Jan 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12 से 16 फरवरी तक स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने कहा कि विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारें।
कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता हुई। खेलकूद प्रतियोगिताएं और योग शिविर का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। वीरवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल व डॉ. कर्मवीर सिंह यादव ने स्वामी विवेकानंद के फोटो पर पुष्प अर्पित कर की।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, का मंत्र आज के डिजिटल युग में भी युवाओं के लिए सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही भारत एक वैश्विक शक्ति बन सकता है। कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड प्रिंसिपल शिवताज सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
छात्र और छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस में विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सप्ताह भर चलने वाले इन कार्यक्रमों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।