{"_id":"66f84adbf323f090e605fe5a","slug":"implement-nari-shakti-vandan-bill-from-ateli-yogi-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116599-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"2029 में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होगा : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2029 में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होगा : योगी
Sat, 28 Sep 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2029 में देश की लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होगा। अटेली के लोग उससे पहले आरती राव को विधानसभा में भेजकर साबित कर दें कि नारी शक्ति वंदन विधेयक अटेली ने 2024 में लागू कर दिया है। योगी ने कहा कि हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो उसकी शुरुआत गांव से होती है, किसान से होती है, युवा से होती है, महिला से होती है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंडी अटेली से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वहीं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 2014 में जब मैं सांसद बना और केंद्र में मंत्री बना तो योगी आदित्यनाथ की और मेरी कुर्सी बराबर में होती थी। उनसे मेरा पुराना रिश्ता है।
कार्यक्रम में अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव ने कहा कि पिछले 20 दिनों से अटेली की जनता ने पूरा मान सम्मान दिया है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, नारनौल से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव, निवर्तमान विधायक सीताराम यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, शंकर सिंह धूपड, मनीष मित्तल, डॉ. राकेश कुमार जिला प्रमुख, जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, चेयरमैन जयप्रकाश, विकास यादव, कुलदीप यादव, सतबीर नौताना, नरेश एडवोकेट, रामअवतार भोजावास सहित आदि मौजूद रहे।