फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal Stock of 644 Quintals of Mustard Seized Fine of Imposed

Mahendragarh-Narnaul News: 644 क्विंटल सरसों का अवैध स्टॉक पकड़ा, 70 हजार का जुर्माना लगाया

Thu, 14 May 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal Stock of 644 Quintals of Mustard Seized Fine of Imposed
फोटो संख्या:84- मुख्यमंत्री उडनदस्ते की टीम की ओर से गांव सुंदरह के एक गोदाम में छापेमारी के दौ - फोटो : Archive
कनीना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर कुल 644 क्विंटल सरसों का अवैध स्टॉक पकड़ा। कार्रवाई के दौरान फर्म संचालकों पर करीब 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसे मौके पर ही जमा भी करवा लिया गया।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले गांव सुंदरह में मास्टर अमित की केआर बालाजी फर्म के गोदाम पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि फर्म के पास लाइसेंस तो था लेकिन मार्केट फीस जमा नहीं की गई थी। यहां 382 क्विंटल सरसों बिना फीस के भंडारित मिली जिस पर 35,640 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम गांव कलवाड़ी पहुंची जहां एससी चौपाल में अनिल कुमार द्वारा सरसों का भंडारण किया गया था। यहां 262 क्विंटल सरसों बिना मार्केट फीस के पाई गई। इस पर 34,562 रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसे तुरंत जमा करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूरी कार्रवाई निरीक्षक सतेंद्र के नेतृत्व में की गई जिसमें मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी, गुप्तचर विभाग नारनौल और मार्केट कमेटी कनीना के अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध भंडारण और मार्केट फीस चोरी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई।

अधिकारियों ने साफ कहा कि भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध भंडारण करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और कई जगहों पर स्टॉक की जांच को लेकर हलचल बढ़ गई है।

फोटो संख्या:84- मुख्यमंत्री उडनदस्ते की टीम की ओर से गांव सुंदरह के एक गोदाम में छापेमारी के दौ

फोटो संख्या:84- मुख्यमंत्री उडनदस्ते की टीम की ओर से गांव सुंदरह के एक गोदाम में छापेमारी के दौ- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed