{"_id":"665e04d765c0be05100b8e11","slug":"illegal-parking-in-bus-shelter-passengers-forced-to-stand-in-the-sun-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109853-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बस क्यू शेल्टर में अवैध पार्किंग, यात्री धूप में खड़े होने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बस क्यू शेल्टर में अवैध पार्किंग, यात्री धूप में खड़े होने को मजबूर
Mon, 03 Jun 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव भोजावास में पिछले कुछ दिनों से भोजावास बस क्यू सेल्टर अवैध पार्किंग के कारण आमजन को धूप में खड़ा होने को मजबूर होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में यात्री बस के इंतजार में घंटो धूप में खड़े होकर या आसपास की दुकानों में बैठकर अपना बचाव कर रहे है। परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों की प्रतीक्षालय की सुविधा के लिए बनाया गया। बस क्यू शेल्टर में कुछ लोगों ने अपनी बाइक स्कूटी खड़ी कर पार्किंग का रूप दे दिया है।
स्कूल कॉलेज जाने वाली छात्र-छात्राओं सहित भोजावास से कनीना, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़ जाने वाले ग्रामीण और महिलाएं परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की प्रतीक्षालय के लिए बनाए गए। बस क्यू सेल्टर में अवैध पार्किंग होने की वजह से उसमें न बैठकर धूप में खड़े होकर या बस स्टैंड पर लगने वाली रेहड़ियों की छांव का सहारा लेकर बसों का इंतजार करते हैं। वहीं दूसरी तरफ बस स्टैंड परिसर में शौचालय की भारी समस्या बनी हुई है। कुछ वर्ष पहले पिछली पंचायत ने लाखों रुपये खर्च कर पीने के पानी की तथा महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था कराई गई थी। पिछले वर्ष नवंबर माह में आई हल्की बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय की दीवार ढह गई थी, जिसे पंचायत ने आज तक ठीक नहीं कराया है।
भोजावास बस स्टैंड पर अवैध पार्किंग के साथ-साथ शौचालय की वजह यात्रियों को जो भी परेशानी आ रही है इसकी जानकारी नहीं है। क्यू शेल्टर यात्रियों की सुविधा के लिए होता है। इसको लेकर जो भी समस्या है उनका समाधान शीघ्रता से किया जाएगा।
विज्ञापन
अनित यादव, रोडवेज महाप्रबंधक, नारनौल