{"_id":"6605d7e9a75487d7b0007685","slug":"illegal-mining-will-not-be-tolerated-under-any-circumstances-deputy-commissioner-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110770-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : उपायुक्त
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिले में एनजीटी के आदेशों का पूरी तरह से पालन करें। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कही। डीसी वीरवार को लघु सचिवालय में अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं।
कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए सभी विभागों के अधिकारी तालमेल के साथ कार्य करें। अगर कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिले तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। अवैध खनन में संलिप्त किसी भी नागरिक को छोड़ा नहीं जाएगा। कहा कि सूचना के लिए संबंधित सरपंचों का सहयोग लिया जाए। पंचायती जमीन पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकना सरपंचों की जिम्मेदारी होती है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला महेंद्रगढ़ में पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। इसमें जल संरक्षण तथा ग्रीन एरिया बढ़ाने आदि पर कार्य किया जा सकता है। यह कार्य योजना तैयार करने के लिए एडीसी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नारनौल डॉ. जितेंद्र कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, सेक्रेटरी आरटीए मनोज कुमार, डीएसपी महेंद्र सिंह मौजूद थे।