{"_id":"68bdbed6db5f84139b09a918","slug":"illegal-hoardings-removed-in-nangal-chaudhary-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129391-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में अवैध होर्डिंग्स हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में अवैध होर्डिंग्स हटाए गए
विज्ञापन
फोटो 17नांगल चौधरी में सड़कों पर अवैध होर्डिंग्स हटाते कर्मचारी।स्रोत डीआईपीआरओ
नांगल चौधरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में चलाए जा रहे हरियाणा स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को महेंद्रगढ़ जिले के सभी शहरों में सफाई अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसमें से एक प्रमुख कदम अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स को हटाना था। इसके अलावा, नगर पालिका कर्मचारियों ने नागरिकों की भागीदारी से गलियों और सड़कों की भी सफाई की। जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देश पर शहरों में यह स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बारिश रुकने के बाद अब अभियान का असर और भी बेहतर ढंग से दिखाई देगा। उन्होंने विशेष रूप से सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे दुकानों के सामने सड़कों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स न लगाएं, क्योंकि ये न केवल शहर की सुंदरता को खराब करते हैं बल्कि यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नागरिकों का भी आह्वान किया कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका कर्मचारियों का सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे सड़कों पर कूड़ा न फेंकें। सफाई अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। संवाद