फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal hoardings are causing financial losses to the municipal corporation.

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध होर्डिंग नपा को पहुंचा रहे आर्थिक नुकसान

Sun, 14 Dec 2025 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings are causing financial losses to the municipal corporation.
फोटो संख्या:56- बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर लगा होर्डिंग---संवाद - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। शहर में सरकारी विभागों के भवनों की दीवारें होर्डिंग व बैनरों से इस कदर पटी पड़ी हैं कि भवनों की मूल पहचान तक धुंधली पड़ने लगी है। नगर पालिका की ओर से होर्डिंग लगाने के लिए शहर में 15 अधिकृत साइटें तय की गई हैं लेकिन लोग बिना नपा की अनुमति के ही मनमर्जी से होर्डिंग्स व बैनर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर बड़े-बड़े होर्डिंग बिना किसी अनुमति के लगा दिए गए हैं। इसके अलावा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बस स्टैंड, खंड विकास पंचायत विभाग कार्यालय, नागरिक अस्पताल की दीवारें से लेकर निजी भवनों तक 200 से अधिक होर्डिंग व बैनर गले हुए हैं।
विज्ञापन

इससे नगर पालिका को होने वाली राजस्व आय पर सीधा असर पड़ रहा है। नियमों के अनुसार, ऐसे विज्ञापनों पर शुल्क वसूल किया जाना चाहिए, मगर बिना अनुमति लगाए जाने वाले ये होर्डिंग नगर पालिका की आय में कमी का बड़ा कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय सहित कई अन्य सरकारी भवनों पर भी बिना अनुमति विज्ञापन लगाए गए हैं। सरकारी इमारतें, जो स्वच्छता व अनुशासन का संदेश देती हैं, स्वयं ही पोस्टरों से बदरंग होती दिखाई दे रही हैं। इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित होती है, बल्कि सरकारी भवनों की गरिमा भी कम होती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका अधिकारी इन अनियमितताओं पर ध्यान नहीं दे रहे। अधिकारियों की अव्यवस्थित कार्यशैली का लाभ निजी संस्थान उठा रहे हैं जो नियमों की अनदेखी करते हुए सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। यदि समय पर निगरानी और कार्रवाई नहीं की गई तो शहर में अवैध विज्ञापनों की समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।


-----------

- वर्जन:

नगर पालिका की ओर से कर्मचारियों को भेजकर सरकारी भवनों पर होर्डिंगों को हटाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की वे नगर पालिका की बिना अनुमति के होर्डिंग या बैनर न लगाए। -रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:56- बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर लगा होर्डिंग---संवाद

फोटो संख्या:56- बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर लगा होर्डिंग---संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed