फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal colony developed on five acres of land in village Pali demolished

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाली में पांच एकड़ भूमि में विकसित अवैध कॉलोनी ढहाई

Tue, 08 Apr 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony developed on five acres of land in village Pali demolished
फोटो  संख्या:53- गांव पाली में अवैध कब्जों पर चलता बुलडोजर--स्रोत- प्रशासन
महेंद्रगढ़, नारनौल। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम की ओर से सोमवार को नियंत्रित क्षेत्र व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के आसपास राजस्व संपदा गांव पाली में करीब पांच एकड़ भूमि पर विकसित की गई अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की गई। इस कार्रवाई में लगभग 35 डीपीसी, 7 चारदीवारी व तीन अवैध निर्माण कर बनाई गई दुकान के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए।
विज्ञापन

यह पूरी कार्यवाही जिला नगर योजनाकार नारनौल गुंजन वर्मा की देखरेख में हुई। टीम में कनिष्ठ अभियंता धर्मपाल, अनूप सिंह, डीईओ, योगेंद्र कुमार, विकास के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन की मदद से अमल में लाई गई। गुंजन वर्मा जिला नगर योजनाकार नारनौल ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे व महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed