फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal colony demolished under police supervision

पुलिस की देखरेख में तोड़ी गई अवैध कालोनी

Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony demolished under police supervision
जिला टाउन प्लानिंग अधिकारी प्रवीण चौहान के आदेशानुसार कनीना में गाहड़ा मार्ग पर अवैध कालोनी की डीपीसी तुड़वाई गई। दीवार, सड़क को तहस नहस किया गया। वहीं ईंट चट्टा गिराया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद था। अगस्त माह में चार अवैध कालोनियों की डीपीसी तोड़ी गई थी। ओमप्रकाश राघव वरिष्ठ अभियंता ने बताया कि नियमानुसार उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ युद्धवीर सिंह को मनोनीत करवाया है और कस्बा कनीना और आसपास नगर पालिकाओं के तहत बनाई जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने डीटीपी की ओर से चेताया कि कोई भी जमीन लेने से पहले वैद्यता की जांच कर ले। अवैध कालोनी न बनाए। जो भी अवैध कालोनियां हैं सभी पर कार्रवाई की जाएगी। जो पक्के घर बन चुके हैं उन्हें नोटिस जार कर दिये गये हैं। जल्द ही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। पीले पंजे की सहायता से सभी डीपीसी को गिरा दिया गया है। ईंट चट्टों को गिरा दिया गया, सड़क को काटकर गड्ढे बना दिये, दीवार को तहस नहस कर दिया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश राघव वरिष्ठ जेई, हेमंत जेई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट युद्धवीर सिंह, एसआई अश्वनी, पुलिस बल, जितेंद्र पटवारी, लिपक ललित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed