फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ignorance is the root cause of suffering: Dr. Vikrant

अविद्या क्लेशों का मूल कारण : डॉ. विक्रांत

Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ignorance is the root cause of suffering: Dr. Vikrant
फोटो संख्या:56- आर्य समाज मंदिर महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। आर्य समाज महेंद्रगढ़ की पावन यज्ञशाला में महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं और वैदिक धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रचार-प्रसार के लिए हवन और सत्संग का किया गया।
विज्ञापन

आर्य समाज के प्रधान एवं वैदिक पुरोहित पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में यजमान रानी आर्या रही। डॉ. विक्रांत डागर ने कहा कि अविद्या क्लेशों का मूल कारण है। मनुष्य का लक्ष्य इन क्लेशों से मुक्ति पाना है, ताकि दुख से छुटकारा पाया जा सके और शांति प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन

पंडित भूपेंद्र आर्य ने बताया कि जो व्यक्ति हवन से शुद्ध किए हुए अन्न, जल और पवन आदि पदार्थों का उपभोग करते हैं, वे निरोग होकर बुद्धि, बल, आरोग्य और दीर्घायु वाले होते हैं। अग्नि में पदार्थ को डालने से उसकी शक्ति क्षेत्रफल और गुणात्मक दृष्टि से हजारों गुणा बढ़ जाती है। हवन पद्धति पूर्णतः वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसमें आडंबर, ढोंग, अवैज्ञानिक व तर्क विहीन बातों का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र आर्य ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित रखने, जलवायु को शुद्ध करने तथा ग्लोबल वार्मिंग को कम करने का एकमात्र माध्यम हवन है। इस अवसर पर उप प्रधान वीर सिंह मेघनवास, रानी आर्या, आस्था आर्या, सक्षम, सुनील शास्त्री, किरोड़ी लाल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed