फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If you misbehave with students, we will break their legs: Arvind Sharma

छात्रों से बदतमीजी की तो टांगें तोड़ देंगे : अरविंद शर्मा

Fri, 28 Nov 2025 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
If you misbehave with students, we will break their legs: Arvind Sharma
फोटो संख्या:76- राजकीय महाविद्यालय सभागार में आयोजित जनपरिवेदना समिति की बैठक में उप​स्थित सह​क
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। वहीं निजी बसों में छात्रों से किराया लेने व बदतमीजी की शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि अगर किसी छात्रों के साथ बदतमीजी की गई तो टांगें तोड़ देंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में पारिवारिक, जमीन, सड़क निर्माण, जलभराव, बिजली कनेक्शन, बस पास, पेड़ काटने, गांव का नक्शा आदि प्रकार की समस्याएं रखी गई। गांव पाली से महिला नेहा की ससुराल पक्ष के साथ अनबन चल रही थी। अब उनका समाधान हो गया व मंत्री ने लिखित सहमति लेने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद नारनौल से जोहड़ ओवरफ्लो की समस्या को लेकर नगर आयुक्त की ओर से 5 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर समस्या का समाधान कराया गया। इसके अलावा शहर में बढ़ रही मारपीट की घटनाओं का मुद्दा भी प्रदीप की ओर से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मंत्री ने एसपी पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और इस प्रकार की घटनाओं में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कंवर सिंह, एसपी पूजा वशिष्ठ, सीटीएम, सभी एसडीएम व विभिन्न विभागों से अधिकारी शामिल हुए।
-----------
निजी बसों में पास मान्य होंगे
पाली निवासी राजेंद्र ने शिकायत में बताया कि दादरी से नारनौल रूट की दो निजी बसों के परिचालकों के छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने व बस से नीचे उतारने की धमकी दी। इस पर मंत्री ने दोनों बसों नंबर लिए और आरटीओ के दोनों बसों को तीन दिन तक इंपाउंड करने व दोनों बसों के चालक व परिचालक को नौकरी से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बस संचालकों को आरटीए कार्यालय में बुलाकर बस पास मान्य करने के निर्देश दिए। इस प्रक्रिया की तीन दिन में डीसी को रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

कादीपुरी में तीन ब्रेकर बनाने के दिए निर्देश
नारनौल क्षेत्र के गांव कादीपुरी निवासी रतिराम ने बताया कि उनके गांव में रेलवे ओवरब्रिज से गांव में प्रवेश करने समय कोई ब्रेकर नहीं है। इससे हादसा होने का डर रहता है। इस पर मंत्री ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को चेतावनी बोर्ड लगवाने, पट्टी लगवाने और तीनों स्थानों पर उचित दूरी ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए।
------------

सफाई के बाद नालों पर लगाए सूचना बोर्ड
निजामपुर मंडी निवासी चंद्रकांत की ओर से लंबे समय से नालों की सफाई न होने, अधिकारियों के खानापूर्ति और विभागों के चक्कर कटवाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। इसमें अधिकरियों को नालों की उचित समय पर सफाई कराने और बाद में सूचना बोर्ड लगवाने का निर्देश दिए। इस बोर्ड सफाई की अंतिम तिथि और आगामी तिथि लिखने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसी व्यवस्था न होने पर डीएमसी व संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

--------------

स्कूल में निरंतर बिजली आपूर्ति की मांग अधूरी
गांव राजवास सरपंच मोहित कुमार ने गांव के राजकीय स्कूल में निरंतर बिजली आपूर्ति की मांग की। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन बिजली आती है। ढाई साल से बिजली आपूर्ति की मांग सिरे नहीं चढ़ रही है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को अगली बैठक तक समाधान के निर्देश दिए।

फोटो संख्या:76- राजकीय महाविद्यालय सभागार में आयोजित जनपरिवेदना समिति की बैठक में उपस्थित सहक

फोटो संख्या:76- राजकीय महाविद्यालय सभागार में आयोजित जनपरिवेदना समिति की बैठक में उपस्थित सहक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed