फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If there is an attempt to break the movement through repression, we will not sit silent

Mahendragarh-Narnaul News: दमन से आंदोलन तोड़ने की कोशिश हुई तो चुप नहीं बैठेंगे

Tue, 30 Jul 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
If there is an attempt to break the movement through repression, we will not sit silent
फोटो नंबर-02नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी।
नारनौल।
विज्ञापन


मांगें पूरी न होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने हड़ताल को 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इस दौरान प्रदेश भर में एनएचएम कर्मचारियों की ओर दी जाने वाली सेवाएं बंद रहेंगी।
सोमवार को एनएचएम की हड़ताल को चार दिन हो गए है। सोमवार को भी एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सबसे ज्यादा प्रसूति वार्ड, एंबुलेंस कंट्रोल रूम, नवजात शिशु नर्सरी, एनआरसी, वरिष्ठ नागरिक ओपीडी, डीईआईसी, आयुष विंग, सिविल सर्जन कार्यालय की एनएचएम शाखा का कार्य बाधित रहा है।
विज्ञापन

डाॅ. लोकेश ने कहा कि यदि सरकार की ओर एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन को तोड़ने की कोशिश में कोई दमनात्मक कार्रवाई की जाती है तो वह भी चुप नहीं बैठेगें। चार दिन से एनएचएम कर्मचारी प्रत्येक जिले में आंदोलनरत है, जिनमें मातृ शक्तियों की संख्या ज्यादा है। संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति द्वारा शुरुआती दौर में 4 दिन तक के लिए हड़ताल का ऐलान किया गया था, परंतु सरकार की ओर से अभी तक एनएचएम कर्मचारियों की मांगों के बारे में कोई सकारात्मक कदम नही उठाया गया है। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की पिछले तीन साल में विभिन्न फाइल वित्त विभाग द्वारा बार-बार अनावश्यक आपत्ति लगाकर वापिस भेज दी जाती है। धरने में पहुंचकर एमपीएचई एसोसिएशन से रणबीर ने भी समर्थन देते हुए एनएचएम कर्मचारियों को आश्वस्त किया यदि आपके आंदोलन में सरकार या विभाग द्वारा कोई बाधा उत्पन्न की जाती है तो एमपीएचई एसोसिएशन साथ खड़ी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जिला संयोजक संदीप यादव, नितिन सीएचओ, चंद्र पाल सीएचओ, संदीप सीएचओ, मनीष सीएचओ, विजेता, रूचिका, दिलबाग सिंह, उमेश कश्यप, प्रवीण शर्मा, सरजीत सिवाच, डाॅ. सोनिया, डाॅ. सुचित अरोड़ा, सपना देवी, संतोष देवी, रेणु यादव, अशोक कुमार, बलवंत सरपंच ने भी संबोधित किया।


एनएचएम कर्मचारी आज निकालेंगे शव यात्रा

जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया कि बताया कि वित्त विभा के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से पंचकूला में बैठक में एनएचएम कर्मचारियों को दिहाड़ीदार मजदूर कहते हुए उनके सेवा नियमों को खत्म करके एकमुश्त वेतन के हिसाब से फाइल प्रोसेस करने के बारे में बोला गया। ऐसे शब्द एक उच्च अधिकारी द्वारा बोलना निंदनीय है। इसके विरोध में जिले के सभी एनएचएम कर्मचारी मंगलवार को नागरिक अस्पताल नारनौल से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की शव यात्रा निकालेंगे तथा महावीर चौक नारनौल पर उनका पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed