फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If the police did not take action in the case of assault, then the victim's family gave a complaint to the Human Rights Commission

मारपीट के मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़ित परिवार ने मानवाधिकार आयोग में दी शिकायत

Thu, 17 Mar 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
If the police did not take action in the case of assault, then the victim's family gave a complaint to the Human Rights Commission
गांव नसीबपुर में करीब एक माह पहले अनुसूचित जाति के परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने अब मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

भूप सिंह ने मानवाधिकार आयोग में दी शिकायत में बताया कि 12 फरवरी को रात करीब 8 बजे शादी की सालगिरह कार्यक्रम में डीजे बुलाया गया था। डीजे की गाड़ी आरोपी धर्मवीर के घर के आगे रास्ते में लगाए गए टीन शेड में भिड़ गई थी, जिस पर आरोपियों ने उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। उसने इसकी शिकायत शहर थाना नारनौल में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 17 फरवरी को मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन एक माह का समय बीत जान के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से भी मिल चुका है। आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित भूपसिंह ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed