फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If the demands are not accepted, the roadmap for the demonstration will be ready from October 21

मांगे नहीं मानने पर 21 अक्तूबर से तैयार होगी धरना प्रदर्शन की रूपरेखा

Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not accepted, the roadmap for the demonstration will be ready from October 21
धरना प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : Narnol
नारनौल। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की नारनौल इकाई का धरना 30वें दिन भी जारी रहा। इसमें सभी कनिष्ठ अभियंता, फोरमैन और इंचार्ज ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता अमीलाल फोरमैन ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों कार्यकारी अभियंताओं महेंद्रगढ़ व नारनौल और अधीक्षक अभियंता द्वारा उच्च अधिकारियों को भेजे गए लॉसेज के डाटा को गलत मान रहे हैं जबकि एक्शन मॉनिटरिंग के डाटा के मुताबिक नारनौल डिवीजन के उदय टारगेट अचीव हैं इसमें साफ हो रहा है कि इन अधिकारियों की मंशा शॉर्टेज माफ करने की नहीं है। इसके लिए निगम मैनेजमेंट से हम इन उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो केंद्रीय परिषद 21 अक्तूबर से हैतरी हाउस गुड़गांव में धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन

इस कारण उत्पन्न बिजली अव्यवस्था की जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी और जिला महेंद्रगढ़ के सभी जेई व इंचार्ज केंद्रीय परिषद के निर्णय की पालना में अग्रिम पंक्ति में योद्धा होंगे। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कनिष्ठ अभियंताओं की तीनों मांगे पूर्ण नहीं हो जाती। इस अवसर पर सत्यपाल, विजय कुमार, अनिल कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार, गजराज, पवन कुमार, वासुदेव, दलीप सिंह, सुशील कुमार, राम किशन, श्याम पाल, राजेंद्र, हिम्मत सिंह, वेद प्रकाश व गजराज चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed