फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If electricity bills are pending, you will not get the benefit of Lado Laxmi Yojana.

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली बिल बकाया तो नहीं मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

Mon, 29 Sep 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
If electricity bills are pending, you will not get the benefit of Lado Laxmi Yojana.
फोटो नंबर- 21सुमित्रा देवी, मोहल्ला-प्राणपुरा
नारनौल। यदि आप लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो पहले अपना बिजली बिल जरूर जमा करवा दें।
विज्ञापन

ऐसा नहीं किया तो आवेदन जमा नहीं होगा। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली 2100 रुपये का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कभी साइबर कैफे तो कभी सरकारी कार्यालयों में अधूरे कागज पूरे करने के लिए जाना पड़ रहा है। ऐसी भी महिला है जिन्होंने अब तक निवास प्रमाण पत्र नहीं बनवाए हैं।
वहीं बिजली बिल बकाया रहने के कारण भी कुछ महिलाओं के आवेदन जमा नहीं हो पा रहे हैं। इनमें कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनके पास अपना घर नहीं है और किराये पर रह रही है। महिलाओं ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाए जाने की आवश्यकता है ताकि सभी पात्र महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकें।
विज्ञापन



योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के बीच अफवाहें भी चल रही है। जैसे मायके पक्ष के सभी सदस्यों के आधार कार्ड चाहिए, अन्य राज्य की रहने वाली वह महिलाएं जिनकी शादी हरियाणा में हुई है वह पात्र नहीं है, जिनकी शादी को 15 साल से कम हुए हैं उन्हें लाभ नहीं मिलेगा, जिनके पास पात्रता का संदेश आया है केवल वहीं महिलाएं आवेदन कर सकती है इत्यादी। जिसका प्रमुख कारण महिलाओं को योजना से संबंधित दस्तावेजों की पूर्ण जानकारी नहीं होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
शादी हुए 15 साल से कम तो लगेगा पति का निवास प्रमाण पत्र
हरियाणा में जन्म हुआ और शादी भी हरियाणा में हुई है या जन्म दूसरे राज्य में हुआ और शादी हरियाणा में हुई है साथ ही शादी को 15 साल हो चुके हैं तो उन महिलाओं का आवेदन करते समय निवास प्रमाण पत्र स्वयं का लगाना पड़ेगा। वहीं जिनका जन्म दूसरे राज्य में हुआ है और शादी को 15 साल नहीं हुए हैं, ऐसी स्थिति में आवेदन करते समय पति का निवास प्रमाण पत्र लगेगा।
------------
बिजली बिल 12 हजार रुपये बकाया था। इसकी दो किश्त जमा कर दी है लेकिन अभी 1400 रुपये बिल बकाया है। आवेदन करते समय साइबर कैफे संचालक ने बताया कि आवेदन करने के लिए बिजली बिल का पूर्ण भुगतान करना होगा तभी आवेदन कर सकेंगे।-सुमित्रा देवी, मोहल्ला प्राणपुरा
----------
आवेदन करने के लिए निवास प्रमाण पत्र बनवा रही हूं। आवेदन के लिए दस्तावेज की जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। परिवार पहचान पत्र में सभी जानकारी पहले से उपलब्ध है उसके बाद अलग से दस्तावेज परेशानी बढ़ा रहे हैं।-निर्मला देवी, मोहल्ला सराय ढूसरान

------------
1 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाओं के ही आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन का सत्यापन कार्य बाद में किया जाएगा, जिसके बाद ही पता चलेगा की किन महिलाओं को लाभ मिलेगा। कोई किराये पर रहता है तो वह परिवार के किसी भी सदस्य का बिजली बिल दे सकता है। अगर बिजली बिल बकाया है तो वह भी आवेदन कर सकता है।
हरीश सैनी, साइबर कैफे संचालक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed