फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Identification of TB patients is being done from door to door

Mahendragarh-Narnaul News: घर-घर जाकर की जा रही टीबी मरीजों की पहचान

Thu, 19 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Identification of TB patients is being done from door to door
फोटो संख्या:54- गांव कुक्सी में ​शिविर में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी--स
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव कुकसी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शर्मा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सुरजीत सिवाच, डॉ. अजय कुमार व स्वास्थ्य कर्मी राजेश कुमार, एएनएम संतोष, वर्ल्ड स्वास्थ्य पार्टनर के जिला समन्वयक अजय सिंह, डॉ ज्योत्सना, एमडीआर टीबी कॉर्डिनेटर डॉ. रविंद्र यादव, अनीता आशा वर्कर की टीम ने मोबाइल एंबुलेंस में मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य रूप से 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों, टीबी मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों, शुगर व बीपी के मरीजों की जांच करके मौके पर ही दवाई दी गई। टीबी के संभावित मरीजों का मौके पर ही एक्स-रे किया गया। बलगम के सैंपल ह्यूमन कोरियर जय प्रकाश द्वारा मौके पर एकत्र किए गए।
विज्ञापन

सुरजीत सिवाच व डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया की स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी मरीजों की पहचान कर रही है। निक्षय पोषण योजना के तहत छह हजार रुपये भी मरीज को दिये जाते हैं, जिसमे से दवाई शुरू होते ही तीन हजार रुपये पहली किस्त के रूप में मरीज को दिए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed