{"_id":"67422491842499e3010d3214","slug":"identification-of-discipline-cadets-dr-ramesh-narnol-news-c-203-1-sroh1012-113432-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन कैडेट्स की पहचान : डॉ. रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन कैडेट्स की पहचान : डॉ. रमेश
Sun, 24 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- हकेवि में आयोजित कंट्री दौड़ में हिस्सा लेने वाले एनसीसी के कैडेट्स --स्रोत- हक
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय हकेंवि महेंद्रगढ़ में एनसीसी यूनिट की ओर से पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में सीनियर डिवीजन और सीनियर विंग के 27 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
आयोजन का उद्देश्य कैडेट्स की शारीरिक सहनशक्ति को बढ़ाना और उनकी फिटनेस को बेहतर बनाना था। कार्यक्रम एनसीसी के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. रमेश कुमार और डिप्टी एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर नरेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कैडेट्स ने फिटनेस तथा अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. रमेश कुमार ने कहा शारीरिक फिटनेस और अनुशासन एनसीसी कैडेट्स की सबसे बड़ी पहचान हैं। इस तरह के कार्यक्रम उनके समग्र विकास में सहायक होते हैं। यह दौड़ एनसीसी यूनिट हकेंवि की ओर से एक सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुई। जो कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।