फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ICU ward with seven ventilators started in civil hospital

नागरिक अस्पताल में सात वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड शुरू

Wed, 28 Apr 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
ICU ward with seven ventilators started in civil hospital
जिले में अब कोरोना के गंभीर मरीज आने लगे हैं। ऐसे में कोविड-19 केयर सेंटर पटीकरा के अलावा नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू की सुविधा दी जा रही है। आईसीयू में पांच और 22 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पिछले साल सात बेड का आईसीयू वार्ड बनाया गया था। जिससे की गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा मिल सके। आईसीयू में सात वेंटिलेटर और पांच एस बेड वेंटिलेटर हैं। नागरिक अस्पताल में मरीजों व अन्य लोगों का आवागमन होने के कारण इस साल से पहले इसे शुरू नहीं किया गया था। आइसोलेशन वार्ड के पास कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा था, लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए नागरिक अस्पताल के नए भवन की दूसरी मंजिल पर कोरोना आइसोलेशन वार्ड दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही आईसीयू वार्ड है। यहां पर सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में 22 मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि पांच मरीज आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर है। उन्होंने बताया कि लगातार कोरोना के गंभीर मरीज आ रहे है। इसी को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन जरूरत के अनुसार उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर जारी हिदायतों का पालन करने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएस ने ली डॉक्टरों की बैठक
नागरिक अस्पताल की एमएस डॉ. आशा शर्मा ने बुधवार दोपहर 12 बजे डॉक्टरों के साथ बैठक की। इसमें फ्लू कार्नर, ओपीडी और गायनी वार्ड को लेकर चर्चा हुई। डॉ. शर्मा ने डॉक्टरों से कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में मरीजों के उपचार के दौरान पूरी सावधानी बरते। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के टेबल पर फाइबर सीट लगाने की योजना है। जिससे कोई भी सीधे डॉक्टर के संपर्क में न आने पाए। इसके अलावा गायनी वार्ड में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed