फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ICU ward started after three years, even seriously injured will be able to get treatment

Mahendragarh-Narnaul News: तीन साल बाद आईसीयू वार्ड शुरू, गंभीर रूप से घायलों को भी मिल पाएगा उपचार

Fri, 03 Nov 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
ICU ward started after three years, even seriously injured will be able to get treatment
नारनौल। आखिरकार तीन साल बाद नारनौल के नागरिक अस्पताल में आईसीयू वार्ड शुरू हो गया है। इसकी वजह से रोहतक व जयपुर जैसे बड़े शहरों की तरफ मरीजों को लेकर भागना नहीं पड़ेगा। अब गंभीर रूप से घायल मरीजों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में ही उपचार मिल जाएगा। इससे मरीजों को निजी अस्पताल में भारी भरकम फीस नहीं देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

नारनौल के नागरिक अस्पताल में फिजिशियन नहीं होने की वजह से मरीजों को रेफर किया जाता था। बीते एक माह पहले ही फिजिशियन आया था, जिसके बाद आईसीयू वार्ड को शुरू करने की कवायद शुरू हो गई थी। क्षेत्र के लोग भी काफी दिन से आईसीयू वार्ड को शुरू करने की मांग कर रहे थे ताकि गंभीर रूप से बीमार मरीज को सरकारी अस्पताल में ही उपचार मिल सके।
विज्ञापन


10 वार्ड का बनाया गया वार्ड

नारनौल के नागरिक अस्पताल में 10 आईसीयू का वार्ड बनाया गया है। इसकी वजह से 10 गंभीर मरीज को आसानी से अस्पताल में ही उपचार मिल जाएगा। इसके लिए 4 डॉक्टर व 4 स्टॉफ सदस्यों को नियुक्त किया गया है, जो 24 घंटे मरीजों को देखभाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 मरीजों को दिया गया उपचार

आईसीयू वार्ड शुरू होते ही 2 मरीजों को उपचार दिया जा चुका है। एक मरीज के शरीर में पानी भरने की समस्या थी, वहीं अब डेंगू की चपेट में आ गया था। जिसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया। जिसे वीरवार को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरा मरीज हार्ट से संबंधित बीमारी से ग्रस्त था, जिसे भी आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया गया। अब स्वस्थ होने के बाद सोमवार को छुट्टी दे गई।




आईसीयू वार्ड शुरू कर दिया गया है। इसमें 4 डॉक्टर व 4 स्टॉफ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब गंभीर रूप से घायल आने वाले मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में ही आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
-डॉ. जितेंद्र कुमार, आईसीयू वार्ड प्रभारी व फिजिशियन नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed