{"_id":"687943d4126d8358490624b4","slug":"ias-poonam-kasana-honored-in-school-narnol-news-c-196-1-nnl1003-127252-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विद्यालय में किया आईएएस पूनम कसाना को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यालय में किया आईएएस पूनम कसाना को सम्मानित
Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-12गांव मंढाना स्कूल में आईएएस पूनम कसाना का सम्मान करते स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मुकुंदपुरा में वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में पूनम कसाना गुर्जर आईएएस को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य इंद्र कुमार गुर्जर ने की। प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने पूनम व पिता सत्यनारायण कसाना को सम्मानित किया। मंच संचालन करते हुए डॉ. हंसराज गुर्जर डीपीई ने बताया कि गांव बासियाल की बेटी पूनम कसाना गुर्जर आईएएस ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में 485वीं रैंक प्राप्त कर समाज व क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है।
उन्होंने स्नातक स्तर की शिक्षा मरिंडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय से की। वे स्टेट बैडमिंटन खिलाड़ी 2005 से 2012 तक रहीं। इस मौके पर पूनम ने कहा महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करने, सही दिशा में प्रयास करने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।
इंद्र कुमार गुर्जर ने कहा कि यह सौभाग्य है कि आईएएस ने विद्यालय विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर रामविलास यादव, कुलदीप शर्मा, दुर्गावती, सुरेश यादव, दयाराम गुर्जर डीपीई, गुगन गुर्जर, नागेश शर्मा, राकेश, सोनू यादव, यशपाल यादव, दयानंद आदि मौजूद रहे।