फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hydraulic enabled machine for sewerage cleaning found in Narnaul city

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल शहर में सीवरेज सफाई के लिए हाइड्रोलिक सक्षम मशीन मिली

Sat, 03 Jun 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hydraulic enabled machine for sewerage cleaning found in Narnaul city
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव के प्रयास से नारनौल शहर में सीवरेज सफाई के लिए हाइड्रोलिक सक्षम मशीन मिल गई है। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि नारनौल शहर में सीवरेज रुकावट को ठीक करने के लिए पहले सरकार द्वारा एक छोटी मशीन उपलब्ध कराई गई थी, अब सरकार ने सीवरेज सफाई के लिए एक बड़ी हाइड्रोलिक सक्षम मशीन उपलब्ध कराई है। मंत्री ओम प्रकाश यादव ने नारनौल शहर में सीवरेज सफाई के लिए हाइड्रोलिक सक्षम मशीन दिए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हैं। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शहर में सीवरेज में बड़ी सी बड़ी रुकावट को अब आधुनिक मशीन द्वारा ठीक कर दिया जाएगा। शहर के लोगों को सीवरेज सफाई के लिए हाइड्रोलिक सक्षम मशीन मिल जाने के बाद सीवरेज व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि शहर के विकास के लिए धन की कमी नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश में समान विकास करवा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed