फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Husband, torcher, hospital, police, crime

विवाहिता को पति ने बेरहमी से पीटा

Sat, 24 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 24 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
सांकरोड गांव में एक महिला को एक लाख रुपये नहीं लाने पर शुक्रवार को पति ने बेरहमी से पीटा। महिला के शरीर पर चोटों व नील के निशान के हैं। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये लाने की बोल रहे थे। मना किया तो बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन


गंभीर हालत में नौरंगाबाद वासी करीब 20 वर्षीय प्रीति को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रीति को सिर में चोट के अलावा हाथों पर नील के निशान, कमर, छाती में भी चोट थी। प्रीति ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले सांकरोड वासी प्रदीप के साथ हुई थी। उसकी छोटी बहन आरती की शादी उसके देवर सुरेंद्र के साथ हुई। उसके पति को ट्रांसपोर्ट के काम में नुकसान हुआ। उसके ससुराल वालों ने ननद की शादी की, जिसके लिए कर्जा लिया था।
विज्ञापन


अब ससुाल वाले बोल रहे हैं कि तू जब से आई है, नुकसान ही हो रहा है। अब तू कर्जे के रुपये उतारने के लिए एक लाख रुपये लेकर आ। सास के उकसाने पर उसके पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। देवर ने भी उसकी बहन के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया है। पति, देवर के अलावा सास, ननद के लिए भी सोने के आभूषणों की मांग की।  मामले में अस्पताल चौकी में तैनात एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि रुपयों के लिए महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। संबंधित थाना को सूचित किया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed