{"_id":"635433e996e294212c2ed168","slug":"husband-killed-his-wife-with-an-ax-in-village-khatauti-khurd-narnol-news-rtk661615072","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की निर्मम हत्या
विज्ञापन
नारनौल। धनतेरस के दिन गांव खटौटी खुर्द में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को काबू कर लिया। शव को नागरिक अस्पताल रखवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद डीएसपी नरेंद्र सांगवान, एसएचओ सदर विनय यादव व गहली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
बताते हैं कि गांव खटौटी खुर्द निवासी श्रीभगवान शराब का आदि था और वह कोई काम धंधा नहीं करता था। उसकी 35 वर्षीय पत्नी मनीषा निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश घरों में झाडू पोछा कर परिवार का खर्च चलाती थी। शनिवार को पति एवं पत्नी की दिन में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी 112 डायल कर पुलिस को बुला ली थी। उस समय पुलिस ने उसको समझाकर चली गई थी। शाम लगभग छह बजे वह अपने चौबारे में चारपाई पर लेटी थी। इसी बीच पति श्रीभगवान ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार हत्या कर दी। हत्या की जानकारी आसपास के ग्रामीणों ने 112 पर दी। इसके बाद 112 मौके पर पहुंची। डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना गहली चौकी इंचार्ज को दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर एसएचओ सदर विनय कुमार व डीएसपी नरेंद्र सांगवान भी पहुंचे। डीएसपी ने मौके परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाने के आदेश दिए। परिजनों की अनुसार मृतका गोरखपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। पति श्रीभगवान गोरखपुर से शादी करके लाया था। मृतका के शादी से पूर्व एक लड़की थी, जो शादी के बाद साथ ही रहने लग गई। यहां पर उसे एक लड़का भी हुआ। वह नारनौल के शांति अस्पताल में स्वीपर पर कार्य करती थी।
गांव खटौटी में एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति श्रीभगवान को गिरफ्तार कर लिया है। शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। -विनय कुमार, थाना प्रभारी