फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hundreds of students showcased their talent in the Atul Maheshwari Scholarship Examination.

Mahendragarh-Narnaul News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 18 Oct 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of students showcased their talent in the Atul Maheshwari Scholarship Examination.
फोटो नंबर-12अतुल माहेश्वरी परीक्षा के दौरान केंद्र में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
नारनौल। आर्थिक परिस्थितियां प्रतिभा की राह में बाधा न बनें और मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलें, इसी उद्देश्य से रविवार को पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षाएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का बेहतर माध्यम हैं। प्राध्यापक डॉ. संजय शर्मा और संजय कुमार ने बतौर पर्यवेक्षक परीक्षा संपन्न करवाई।
विज्ञापन

------
बाक्स-
गणित विषय में कठिन सवाल थे जिन्हें हल करने में समय लगा। लेकिन मेरी परीक्षा अच्छी रही और उम्मीद है मेरा परिणाम भी बेहतर रहेगा।-भव्य, कक्षा-9वीं
---------
परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के बाद नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा से हमें हमारी पढ़ाई का आकलन करने में सहायता मिली। -कवीता, कक्षा-9वीं
----------
योजना बनाई थी कि पहले एकाग्र तरीके से सवालों को पढूंगा और फिर जवाब दूंगा। योजना के अनुसार ही जवाब दिए, उम्मीद है कि छात्रवृत्ति के लिए उत्तीर्ण हो पाउंगा।
विज्ञापन

लतेश, कक्षा-10वीं
---------
सबसे पहले उन प्रश्न को हल किया जो अच्छे से आते थे। पहला अवसर है जब प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है। इससे प्राप्त अनुभव भविष्य में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनप्रीत कौर, कक्षा-10वीं
--------
प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान व तर्कशक्ति सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न थे। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के बाद से ही परीक्षा को लेकर उत्साह बना हुआ था।

हिमांशी, कक्षा-11वीं
---------
प्रश्नपत्र में पूछे गए कुछ प्रश्न आसान व कुछ प्रश्न कठिन थे। सभी प्रश्नों को हल किया है और उम्मीद है परिणाम सकारात्मक रहेगा।
आशीष, कक्षा-11वीं
---------
परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के बाद नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा से हमें हमारी पढ़ाई का आकलन करने में सहायता मिली।-पवित्रा, कक्षा-12वीं
--------
परीक्षा में सामान्य ज्ञान सहित सभी विषय के बारे में प्रश्न पूछे गए थे। मैंने सबसे पहले सामान्य ज्ञान और सबसे अंत में गणित के सवालों को हल किया। -हंशिका, कक्षा-12वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed