फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hundreds of practitioners are participating in the Surya Namaskar campaign.

Mahendragarh-Narnaul News: सूर्य नमस्कार अभियान में जुटे सैकड़ों साधक

Tue, 13 Jan 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of practitioners are participating in the Surya Namaskar campaign.
नारनौल। स्वामी विवेकानंद जयंती पर हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में गांव कोथल कलां में सूर्य नमस्कार अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। डॉ. शशिबाला ने कहा कि सूर्य नमस्कार केवल व्यायाम का एक रूप नहीं, बल्कि एक संपूर्ण यौगिक क्रिया है।
विज्ञापन

उन्होंने इसके वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सूर्य की उपस्थिति में किया जाने वाला यह अभ्यास विटामिन डी का सबसे प्राकृतिक और समृद्ध स्रोत है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर हमें निरोगी बनाता है।
विज्ञापन


जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश कुमार ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम 12 जनवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक पूरे एक माह चलेगा। उन्होंने योग सहायकों को निर्देश दिए कि इस अभियान में सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि ''''हर घर योग'''' का संकल्प सिद्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed